ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि इस बार मां दुर्गा सुख-समृद्धि लेकर गज पर पधारेंगी। माता का आगमन एवं प्रस्थान ‘गज’ (हाथी) पर हो रहा है, जो अच्छी बारिश और खुशहाली का संकेत है। उन्होंने बताया कि यदि नवरात्र रविवार या सोमवार से प्रारंभ होते हैं तो मां दुर्गा हाथी पर, शनिवार या मंगलवार को घोड़ा पर, गुरुवार या शुक्रवार को डोला पर, और बुधवार को शुरू होने पर मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आती हैं।