5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर रियासत की पूर्व राजकुमारी ने बीच बाजार बैठ ली चाय की चुस्कियां, बोली- बहुत साल पहले पिता के साथ आई थी यहां

दीया ने चाय पीकर परकोटे में ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत की...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Feb 21, 2019

Diya Kumari

जयपुर।

जयपुर रियासत के राजपरिवार की पूर्व राजकुमारी और सवाई माधोपुर से पूर्व विधायक दीया कुमारी (Diya Kumari) ने बुधवार को शहर के चौड़ा रास्ता स्थित साहू चाय वाले के यहां आम लोगों के साथ बैठ चाय की चुस्कियां ली। दीया ने चाय पीकर परकोटे में ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ (Mera Parivar Bhajpa Parivar) अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बाजार की दुकानों पर भाजपा के स्टीकर चिपकाए। दीया ने कहा, भाजपा का यह अभियान देशभर में चल रहा है। जयपुर संभाग का जिम्मा मेरे पास है। इससे पूर्व चौड़ा रास्ता के व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीयाकुमारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

दीया बोली एक बार पिता के साथ आई थी यहां
इस दौरान दीया ने कहा, एक बार पिता के साथ यहां आई थी। उसके बाद वर्षों से नहीं आई। आज यहां आकर अच्छा लगा, लोगों से मिलने-जुडऩे का अवसर मिला। अब मुझे यहीं जुड़ाव कायम रखना है।


पूर्व राजकुमारी 30 जनवरी 1971 को जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और महारानी गायत्री देवी गल्र्स पब्लिक स्कूल, जयपुर में हुई। इसके बाद में सजावटी कला पाठ्यक्रम के लिए वे लंदन चली गयी।

इकलोती सन्तान होने के नाते, राजकुमारी दीया व्यक्तिगत रूप से अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी की देखरेख में पली बढ़ी। वो विरासत की संरक्षक और अस्तित्वमय जयपुर के शाही परिवार की कला और संस्कृति को बनाए रखने के लिए एक कार्य कर रही हैं। अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी के कदमों का अनुसरण करते हुए, राजकुमारी दिया कुमारी ने भी अन्तत: राजनीति में प्रवेश कर लिया। उन्होंने 10 सितम्बर 2013 को, जयपुर में एक रैली के दौरान, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, तत्कालीन भाजपाध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह और वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।