
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/जयपुर. ग्राम पंचायत खोरालाडखानी में तीन दिन पहले घर से स्कूल जा रही पांच साल की बालिका को कुत्ते ने काट लिया। जिससे बालिका के दाएं फेफड़े में आर पार छेद हो गया। जिससे बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। बालिका का जेके लोन अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुत्ते ने बीते दो दिन में 10 लोगों को जख्मी कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। दिनेश कुमार प्रजापत ने बताया कि 22 दिसंबर सुबह करीब 10.30 बजे उनकी भतीजी शीतल प्रजापत घर से विद्यालय जा रही थी। करीब आधा किलोमीटर दूर एक कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और जगह-जगह से नोंच दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कुत्ते को भगाया और बालिका को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां से रविवार को उसे जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया।
श्वास लेने में हो रही परेशानी
शीतल के दाएं फेफड़े में आरपार छेद हो जाने के कारण उसे श्वास लेने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोट लगी है। दिनेश ने बताया कि सालभर पहले एक सड़क हादसे में शीतल के पिता संजय प्रजापत की मौत हो गई थी।
Published on:
26 Dec 2022 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
