11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वानों ने 275 ग्रामीणों को काटा, गांवों में डर का माहौल

पिछले सात महीने में क्षेत्र में 275 ग्रामीणों को श्वान काट चुके हैं। ग्राम इटावा भोपजी स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुलाई माह में अब तक कुल 27 लोगों को रेबीज का टीका लग चुका है।

2 min read
Google source verification
dog news

उदयपुरिया। ग्राम उदयपुरिया, इटावा भोपजी सहित आसपास की गांव-ढाणियों में आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले सात महीने में क्षेत्र में 275 ग्रामीणों को श्वान काट चुके हैं। ग्राम इटावा भोपजी स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुलाई माह में अब तक कुल 27 लोगों को रेबीज का टीका लग चुका है। जिम्मेदार प्रशासन की अनदेखी के कारण अब तक श्वानों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में श्वानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में लोग श्वानों का शिकार हो रहे है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे डाॅग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं। सड़क, गली-मोहल्ले में श्वानों के झुंड विचरण करते रहते हैं, जो बाइक सवार, राहगीर एवं चार पहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं।

इससे कई बार लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। उदयपुरिया, इटावा भोपजी सहित आसपास क्षेत्र में पिछले 7 महीनों में कुल 275 लोगों को श्वानों ने हमला कर घायल किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा भोपजी का रास्ता दिखाया। इनमें पालतू श्वानों कुत्तों के काटने के मामले भी शामिल हैं। इस प्रकार हर महीने औसतन 41 लोग और प्रतिदिन एक से दो जनों को श्वान काटकर घायल कर रहे हैं।

इनका कहना है

श्वानों के हमले में घायल मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवारा श्वानों के काटने पर रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
डॉ. विनोद कुमार सैनी, प्रभारी, चिकित्साधिकारी इटावा भोपजी

मामला बहुत गंभीर है। श्वानों के काटने के रोज मामले सामने आ रहे हैं। उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा और उनके दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुनीता सैनी, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा भोपजी

श्वानों के काटकर घायल करने की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकेशकुमार मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत उदयपुरिया

यह भी पढ़ें : निजी केन्द्रों पर अब 200 केवल रुपए में हो सकेगी सोनोग्राफी, जानें कैसे मिलेगा लाभ