इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीना पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा परिवारों को टिकट नहीं देने की बातें करती थी। अब भाजपा में जगमोहन मीना परिवारवाद के बड़े उदाहरण हैं। भतीजा, चाचा और किरोड़ी सब चुनाव लड़ रहे हैं। किरोड़ी ने पिछले दिनों कहा था कि उनका और बेढम का प्रमोशन होगा, कैबिनेट मंत्री का प्रमोशन तो मुख्यमंत्री बनने पर ही होता है। उनके बयान से समझ आता है कि वे अब भी उसी काम में लगे हैं, जिसमें पहले लगे थे।