
Dowry Harassment
चौमूं/जयपुर।
जयपुर के पास स्थित चौमूं वार्ड 2 की रूपामालन की ढाणी में संदिग्धावस्था में एक विवाहिता की मौत का मामला उलझता जा रहा है। गुरुवार को हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत होने के बाद प्रकरण में हत्या या आत्महत्या होने का अभी तक पता नहीं लग पाया। लड़की के भाई समेत पीहर पक्ष ने ससुराल वालो के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
मृतिका ज्योति सैनी के भाई ने स्थानीय थाने में पति और सास सहित सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। करीब 6 दिन से उप्पर निकल गए इस मामले में अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है न ही पुलिस की तरफ से कोई कड़ी जांच देखने को मिली है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अस्तपाल प्रशासन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने में जान बूझकर विलंब कर रहा है।
दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया ये कदम
पुलिस ने बताया कि परिवादी दीपक ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बहन ज्योति सैनी की शादी 20 फरवरी 2018 को चौमूं के वार्ड दो निवासी विनोद सैनी से हुई थी। गुरुवार दोपहर दो बजे उसका बुआ का बेटा गणेश उसके ससुराल में सवामणी का निमंत्रण पत्र देने आया था। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने के बाद बहन ज्योति से मिलने की इच्छा जताई तो उसे मिलने नहीं दिया। उसने ये सूचना मृतका के भाई दीपक को दी। इसके बाद दोनों भाइयों ने दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजे में अंदर की तरफ कुंदी नहीं होने के कारण वह एक बार में ही खुल गया। इस दौरान ज्योति संदिग्धावस्था में फर्श पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में साडी का फंदा लगा हुआ था। ज्योति की हालत देख दोनों भाई सकते में होश खो बैठे। उन्होंने ज्योति को तुरंत पास के ही निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि, इस संबंध में मृतका के भाई दीपक सैनी निवासी ढाबा की ढाणी, विश्वकर्मा ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिजन पुलिस और अस्पताल प्रशासन की जांच से निराश है।
Published on:
10 Jul 2018, 9:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.