जयपुर-जोधपुर-पचपदरा एक्सप्रेस-वे की डीपीआर एनएचएआई बनाएगी
प्रस्तावित आठ एक्सप्रेस-वे की डीपीआर राज्य सरकार बनवाएगी। वहीं, 9वें एक्सप्रेस वे (जयपुर-जोधपुर-पचपदरा) की डीपीआर का जिम्मा एनएचएआई को दिया गया है। यह एक्सप्रेस-वे चार लेन का होगा और करीब साढ़े तीन सौ किमी इसकी लम्बाई होगी। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे और अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे को जोडऩे की योजना है।