5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ कोठारी को ‘अणुव्रत अहिंसा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार’

डॉ कोठारी को 'अणुव्रत अहिंसा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार'
less than 1 minute read
Google source verification
dr gulab kothari

जयपुर।

अणुव्रत में निहित आदर्शों के अनुरूप लेखन के लिए राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को यहां मालवीय नगर स्थित अणुविभा केन्द्र में 'अणुव्रत-अहिंसा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

डॉ कोठारी को यह सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि के कर कमलों से प्राप्त हुआ। इस मौके पर आचार्य महाश्रवण के आज्ञानुवृति शासन स्तम्भ मंत्री मुनि सुमेरमल भी मौजूद रहे। यह सम्मान अणुव्रत विश्व भारती (अणुविभा) की इकाई अणुव्रत अंतरराष्ट्रीय शांति परिषद की ओर से दिया गया है।

गौरतलब है कि डॉ कोठारी को 2015 में भी अहिंसा और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 2014 का अणुव्रत अहिंसा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव मिल चुका है। उनके अलावा 1987 में यह पुरस्कार अमरीका के राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर, चिंतक व अहिंसाविद् प्रो.ग्लेन डी. पेज को और 2013 में एकता परिषद के अध्यक्ष व मानवाधिकार कार्यकर्ता पीवी राजगोपाल को दिया जा चुका है।

वहीं जापान के सोकागकाई इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ.दाईसाकू इकेड़ा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव रहे पेरू के पेरेज डे क्वेयर, ब्रिटेन के शांतिविद् डॉ. टॉमस डाफर्न, इंटरनेशनल पीस रिसर्च एसोसिएशन के महासचिव जापान के डॉ. कटसूया कोडाम व गांधीवादी चिंतक व राष्ट्रीय युवा योजना के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. सुब्बाराव को भी इस सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।