6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dr Manmohan Singh अब होंगे राजस्थान के सबसे उम्रदराज सांसद, 86 की उम्र में जाएंगे राज्य सभा

Dr Manmohan Singh in Rajya Sabha from Rajasthan : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्य सभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज सांसद होंगे। डॉ सिंह की उम्र 86 वर्ष है। एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के मैदान छोड़ देने के बाद मनमोहन सिंह के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

3 min read
Google source verification
Dr Manmohan Singh Rajya Sabha Member from Rajasthan

जयपुर।

Dr Manmohan Singh in Rajya Sabha from Rajasthan : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्य सभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज सांसद होंगे। डॉ सिंह की उम्र 86 वर्ष है। राज्य सभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के बाद रिक्त हुई एकमात्र सीट पर मनमोहन सिंह निर्विरोध चुनकर राज्य सभा जा रहे हैं। हालांकि बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन पूरा बीत जाने के बाद उन्हें आधिकारिक और निर्विरोध तौर से राज्य सभा सांसद घोषित कर दिया जाएगा।

राजस्थान से सबसे उम्रदराज सांसद
राज्य सभा के सदन में बैठने वाले 86 वर्षीय डॉ मनमोहन सिंह राजस्थान से सबसे उम्रदराज सांसद होंगे। उनकी जन्म तारीख 26 सितम्बर 1932 है। उम्र के लिहाज़ से राजस्थान के राज्य सभा सांसदों की फहरिस्त में दूसरा नंबर सांसद रामनारायण डूडी का आता है। 10 सितम्बर 1948 को जन्मे डूडी की उम्र 71 वर्ष है। उनके बाद डॉ किरोड़ी लाल मीणा 68 वर्ष, ओम प्रकाश माथुर 67 वर्ष, केजे अल्फोंस 66 वर्ष, विजय गोयल 65 वर्ष, नारायण लाल पंचारिया 65 वर्ष, रामकुमार वर्मा 64 वर्ष, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर 63 वर्ष और भूपेंद्र यादव 50 वर्ष आते है।

वहीं मदन लाल सैनी का निधन 76 वर्ष की उम्र में हुआ है। 13 जुलाई 1943 को जन्मे सैनी का निधन 24 जून 2019 को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हुआ था। गौरतलब है कि संविधान के अनुच्छेद 84 के अनुसार राज्य सभा में संसद की सदस्यता से जुडी विभिन्न अहर्ताओं में न्यूनतम आयु सीमा तो स्पष्ट है लेकिन अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं है। संसद के सदस्य को कम से कम तीस वर्ष का होना आवश्यक है।

राजस्थान से राज्यसभा सांसद और उनकी जन्म तिथि
रामनारायण डूडी 10 सितम्बर 1948
डॉ किरोड़ी लाल मीणा 3 नवम्बर 1951
ओम प्रकाश माथुर 12 अगस्त 1952
केजे अल्फोंस 8 अगस्त 1953
विजय गोयल 4 जनवरी 1954
नारायण लाल पंचारिया 10 अगस्त 1954
रामकुमार वर्मा 7 अगस्त 1955
हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर 6 जून 1956
भूपेंद्र यादव 30 जून 1969


एकमात्र नामांकन, आज आखिरी दिन
नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू हुई थी लेकिन अब तक एकमात्र नामांकन सिंह ने भरा है। बुधवार को अंतिम तिथि है। कांग्रेस के पास बसपा व निर्दलीयों के साथ 119 सदस्यों का बहुमत है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से अभी 2 खाली हैं। ऐसे में चुनाव होने पर जीत के लिए 100 वोटों की जरूरत होगी। भाजपा व अन्य किसी दल ने दावेदारी पेश की तो मतदान 26 को होगा। राज्यसभा की यह सीट करीब 2 माह भाजपा के मदनलाल सैनी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। राज्य की कुल 10 में से 9 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।

भाजपा ने मैदान छोड़ा
राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के मैदान छोड़ देने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सामने भाजपा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। भाजपा विधायकों की राय पर केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय किया है।

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में 25 विधायकों को बुलाया गया, जिनमें से 22 बैठक में पहुंचे।

बैठक के बाद कटारिया ने बताया कि राज्यसभा उपचुनाव को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के लिए भाजपा विधायकों को साढ़े तीन घंटे तक पार्टी कार्यालय में प्रतीक्षा करनी पड़ी। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में संख्याबल के लिहाज से कमजोरी के चलते भाजपा ने यह फैसला लिया है।


जनता की बेहतरी के लिए काम करेंगे
नामांकन के बाद सिंह ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा, सौभाग्यशाली हूं कि राजस्थान से दावेदारी का मौका मिला। उन्होंने मदनलाल सैनी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि परिवार के लिए यह बहुत कठिन और दुखद समय है। विशेष राज्य के दर्जे के संबंध में सिंह ने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जनहित में जो भी अच्छा होगा, वह करेंगे।

बसपा ने किया डॉ. सिंह का समर्थन
जयपुर। बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट के लिए राज्यसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मनमोहन सिंह का समर्थन किया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। डॉ. सिंह के पर्चा दाखिल करने के दौरान बसपाई विधायक उपस्थित भी रहे।