4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी की शुरूआत के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत

परेशान लोग कर रहे धरना प्रदर्शन
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Suresh Yadav

Apr 02, 2019

water problem n city

water problem n city

जयपुर। गर्मी की शुरूआत के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत को लेकर परेशान लोग धरना प्रदर्शन करने लगे हैं। सोमवार को भी परकोटे के ब्रह्मपुरी इलाके में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था।

तापमान बढ़ने के साथ बढ़ने लगी पानी की मांग

तापमान बढऩे के साथ ही हलक सूखने लगे हैं और शहर में पानी की मांग भी बढऩे लगी है। लेकिन, चिंताजनक तथ्य यह हैं कि जयपुर, अजमेर और टोंक शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में भी पानी की कमी है। इसे देखते हुए पिछले साल की तुलना में इस माह हर रोज करीब 77 एमएलडी यानि 77 करोड़ लीटर तक पानी की कटौती के साथ पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

दरअसल, पिछले साल बारिश के सीजन में बीसलपुर बांध अपेक्षानुरूप पूरा नहीं भर पाया। बांध में सिर्फ एक मीटर पानी ही आया। अभी यहां से जयपुर शहर के लिए हर रोज 300 एमएलडी पानी लिया जा रहा है। बांध में पानी की कमी को देखते हुए पिछले साल अगस्त से बांध से लिए जाने वाले पानी में 30 फीसदी की कटौती की जा चुकी है। शहर की आबादी 38 लाख से ज्यादा है और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मुताबिक 33 लाख की आबादी पाइपलाइन सप्लाई से जुड़ी हुई है।

अभी कटौती के बाद आपूर्ति

शहर में आबादी के लिहाज से अभी करीब 497 एमएलडी प्रतिदिन पानी की जरूरत है। लेकिन अभी सप्लाई किया जा रहा है सिर्फ 420 एमएलडी पानी। यानि करीब 77 एमएलडी पानी की कटौती के साथ पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में यह तय है कि शहर को पिछले साल की तुलना में इस बार कम पानी मिल रहा है। इन स्थितियों में गर्मी बढऩे के साथ शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि शहर में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों का दौर भी शुरू हो गया है।

भूजल से मिटाई जा रही प्यास
पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए विभाग ने पिछले दिनों बंद पड़े 260 से ज्यादा ट्यूबवैलों को ठीक करवाया गया। अभी इन ट्यूबवैलों के साथ ही पुराने संचालित ट्यूबवैलों से अतिरिक्त पानी लिया जा रहा है। 279 नए ट्यूबवैल खुदवाने के साथ ही शहर के टेल एंड वाले एरिया में 453 ट्यूबवैल खुदवाने का काम भी चल रहा है। अभी शहर में ट्यूबवैलों से 120 एमएलडी पानी लिया जा रहा है।

इन जगहों पर जबरदस्त मारामारी

शहर की दर्जनों कॉलोनियां अभी पेयजल पाइपलाइनों की आपूर्ति से जुड़ी हुई नहीं है। यहां विभाग पीवीसी की टंकियों को भरवाने के साथ ही टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर रहा है। कुछ स्थानों पर विभाग और निजी ट्यूबवैलों से भी टैंकर भरवाकर पानी उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में जगतपुरा, जामडोली, खोह-नागोरियान, पृथ्वीराज नगर, कालवाड़, करधनी, बगरू समेत अन्य कई स्थानों की काफी कॉलोनियां टैंकरों और निजी ट्यूबवैलों के भरोसे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग