29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग के अलर्ट से पहले पहुंचा ये तूफानी वीडियो, जमकर हो रहा वायरल, देखें वीडियो

तूफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अलग—अलग दावे किए जा रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 May 2018, 4:45 PM IST

dust storm

जयपुर। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले आठ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 48 घंटों में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ चक्रवातीय तूफान, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। इस बीच तूफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अलग—अलग दावे किए जा रहे है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जैसलमेर बताया जा रहा है तो कोई बीकानेर बता रहा है। हालांकि बीकानेर से इस वीडियो इस वजह जोड़ा जा रहा है कि पिछले बुधवार को ऐसा ही तूफान आया था।

क्या है वीडियो में
वायरल में दिख रहा है कि धूलभरा तूफान आता दिख रहा है। बताया जाता है कि तूफान आ चुका है। इस वीडियो को लोग अभी का बता कर शेयर कर रहे है। वीडियो में दो—तीन लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वो किसी को अंदर आने के लिए आवाज दे रहे है। एक व्यक्ति आवाज देते हुए कह रहा है कि मुकेश अंदर आजा। आगे बोले रहे कि खतरनाक तूफान है अंधेरा हो गया। लोगों की आवाज भी राजस्थानी लग रही है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह वीडियो कहां का है।

बता दें कि मौसम केंद्र की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम के संभावित बिगडऩे वाले मिजाज का असर जयपुर समेत अजमेर , अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा , राजसमंद, सवाईमाधोपुर, बीकानेर , हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर जिलों में रहने का अंदेशा है।


इन बातों को लेकर चेताया गया है
- दिल्ली और एनसीआर जिनमें नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा और फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं, यहां देर शाम तक तेज़ हवाएं और बारिश होने की संभावना है।
- गुरुग्राम प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
- चंडीगढ़ के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की आशंका है।
- आसाम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है।
- इलाकों में भी आंधी की चेतावनी है।
- बारिश और बर्फ़बारी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में कमी देखी जा सकती है।
- हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बर्फ़बारी हुई है, जबकि राजधानी शिमला में बरसात है।


सुझाव:
- मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार का आंधी-तूफ़ान पहले के मुकाबले भीषण नहीं होगा, लेकिन फिर भी इस बार के आंधी-तूफ़ान से भी जनजीवन अस्त- व्यस्त हो सकता है।
- लोगों से अपील की गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने से बचें
- भारी बारिश में फंसे तो कार के ब्लिंकर ऑन रखना ना भूलें।
- यात्रा से पहले मौसम के पूर्वानुमान को ज़रूर जान लें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग