
जयपुर। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला गरमा गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खड़गे को जान से मारने की धमकी पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। सीएम गहलोत ने शनिवार को सीएमआर में प्रेसवार्ता में कहा कि देश में कानून की धज्जियां उड़ रही है। खड़गे को धमकी देने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई जांच कार्रवाई कराने की बात नहीं कही। वहीं गृहमंत्री अमित शाह इस मामले की निंदा नही कर पा रहे है। इलेक्शन कमिशन मौन धारण किए हुए है।
विधायक मदन दिलावर उनकी मौत की कामना करते है। मैं 50 साल से राजनीति कर रहा हूं। मैंने कभी ऐसी भाषा नहीं देखी। कांग्रेस की ऐसी भाषा हो भी नहीं सकती है। यह भाषा भाजपा की है। गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग को पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक लगानी चाहिए। धार्मिक आधार पर कोई चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है। धर्म पर राजनीति हो रही है। कर्नाटक में पीएम मोदी ने बजरंग बली के नाम से आह्वान किया, वह नहीं चलेगा। राजस्थान में बजरंग बली का मुद्दा नहीं बनेगा।
गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी देश की सम्मानीय महिला है। जिनके लिए सभी के मन में बहुत इज्जत है। वह स्वयं कभी प्रधानमंत्री नहीं बनी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। लेकिन आज यह कहते है कि वह पाकिस्तान और चाइना की एजेंट है। आज चुनाव किस लेवल पर आ गए है। देश के हालात गंभीर होते जा रहे है। लेकिन हम हमारी ड्यूटी करेंगे। अगर हमें जन आंदोलन भी करना पड़ा तो करेंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि देश के हालात बिगड़ते जा रहें है। दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवान बेटियां धरने पर बैठी है। न्याय की मांग कर रही है। लेकिन उनकी ओर से मुकदमों को दर्ज नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा। जबकी राजस्थान में तो एफआईआर कंपलसरी है। अगर कोई थानाधिकारी ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
Published on:
06 May 2023 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
