बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने, ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी तथा तार टूटने की घटनाएं सामने आईं। लेकिन इन सभी समस्याओं का निस्तारण डिस्कॉम की फील्ड टीमों ने बिना देर किए त्वरित रूप से किया। बिजली की आपूर्ति बहाल करने में न केवल पुरुष कर्मियों ने, बल्कि महिला अभियंताओं ने भी पूरी सक्रियता से भागीदारी निभाई।