Triveni River: जयपुर। जयपुर, टोंक व अजमेर जिले के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। राजस्थान में कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। इधर मंगलवार सुबह अचानक त्रिवेणी का गेज बढ गया है। इससे बीसलपुर बांध में अब पानी की आवक और तेज हो गई है।
पिछले पांच साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि 15 जुलाई तक बांध का गेज 314 आरएल मीटर को पार कर गया हो। लेकिन इस बार तो यह रेकॉर्ड तोड़ते हुए 314. 13 आरएल मीटर तक जा पहुंचा है। ऐसे में बांध के जल्द भरने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।