8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 अगस्त से होगा 11 दिवसीय आयोजनमहादेवाली में गूंजेगी शिव महापुराण कथा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

टोंक. श्री मंदिर श्री महादेव जी विकास समिति महादेवाली, टोंक के तत्वावधान में प्राचीन ऐतिहासिक महादेवाली मंदिर में सावन मास के अवसर पर पहली बार शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 10 से 20 अगस्त तक किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति अध्यक्ष दिनेश चौरासिया ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 7 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर (सवाई माधोपुर चौराहा) से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा रवाना होगी। यात्रा बड़ा कुआं, मुख्य बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर, पटेल सर्किल, सिविल लाइन, बरखड़ा बाबा और मोदी की चौकी होते हुए महादेवाली मंदिर पहुंचेगी।
शोभायात्रा में सोनू ढोल-ताशा (नासिक), शिवम बैंड, निम्बेड़ा बैंड सहित विभिन्न बैंड, पांच आकर्षक झांकियां, दो ऊंट, चार घोड़े, श्रीराम डीजे, संतों के लिए केंटर, पांच बग्घियां तथा बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और कलशधारी महिलाएं शामिल होंगी। शिव महापुराण कथा का वाचन वृंदावन के कथावाचक पुरुषोत्तम शरण दास करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर तक होगी। शुभारंभ के दिन शोभायात्रा के बाद श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।
समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन संरक्षक प्रहलाद दास शर्मा, अध्यक्ष दिनेश कुमार चौरासिया के नेतृत्व तथा आचार्य मोहनलाल दाधीच, गिर्राज, सह-आचार्य लोकेश शर्मा एवं भुवनेश शर्मा के सान्निध्य में संपन्न होगा।