16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 से अधिक निगमकर्मी सम्मानित

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

जयपुर। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इससे पहले आयुक्त ओम कसेरा ने निगम मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शहर की सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया।
समारोह में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, उपायुक्त (फायर) प्रवीण कुमार, चीफ इंजीनियर अनिल कुमार सिंघल सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।