scriptस्नातक में अंग्रेजी अनिवार्य पढ़ने वाले लेवल-2 की नियुक्ति के लिए नहीं होंगे पात्र | English compulsory reading in ug will not be eligible for level-2 | Patrika News
जयपुर

स्नातक में अंग्रेजी अनिवार्य पढ़ने वाले लेवल-2 की नियुक्ति के लिए नहीं होंगे पात्र

www.patrika.com/rajasthan-news

जयपुरJul 16, 2018 / 09:39 am

MOHIT SHARMA

जयपुर। स्नातक स्तर पर ऐच्छिक विषय (आॅप्शनल सब्जेक्ट) के रूप में अंग्रेजी पढ़ने वालों को ही अध्यापक लेवल—2 में अंग्रेजी का विषय अध्यापक बनाया जा सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास अंग्रेजी विषय ऐच्छिक नहीं है वे अब लेवल—2 के लिए पात्र नहीं होंगे। हाल ही विषय विशेषज्ञ समिति ने इसके संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को रिपोर्ट पेश की है। ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास अंग्रेजी अनिवार्य विषय (कम्पलसरी सब्जेक्ट) है वे लेवल —2 में अंग्रेजी के लिए पात्र नहीं होंगे। नियुक्ति नहीं मिलने पर ऐसे अभ्यर्थी न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय के आदेश की पालना में विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने इन्हें लेवल—2 के लिए अपात्र माना हैं।
107 अभ्यर्थियों पर लटकी तलवार
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) लेवल—2 में यह मामला सामने आया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद विभिन्न जिला परिषदों से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को सूचना मिली की 107 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके पास स्नातक की अंक तालिका अंग्रेजी आॅप्शनल सब्जेक्ट नहीं है। केवल उनकी अंकतालिका में अंग्रेजी अंकित किया हुआ है। जिसके कारण इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई।
इसके संबंध में विषय विशेषज्ञ समिति गठित की गई, समिति ने रिपोर्ट पेश करी जिसमें बताया कि प्रदेश के बाहर से संंबंधित विश्वविद्यालय इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती के पात्र नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञ समिति ने माना कि जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक स्तर पर अंग्रेजी ऐच्छिक के रूप में अध्ययन किया है वे ही लेवल —2 अंग्रेजी के लिए पात्र हैं और जिन्होंने अंग्रेजी अनिवार्य के रूप में अध्ययन किया है वे इस भर्ती के लिए अपात्र हैं।
विषय विशेषज्ञ समिति ने माना अपात्र
ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास स्नातक में अंग्रेजी ऐच्छिक विषय है वे ही लेवल—2 के लिए पात्र हैं। अनिवार्य विषय वाले इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। विषय विशेषज्ञ समिति ने इन्हें अपात्र माना हैं। ये बाहर के विश्वविद्यालयों की डिग्रियां हैं।
श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर

Home / Jaipur / स्नातक में अंग्रेजी अनिवार्य पढ़ने वाले लेवल-2 की नियुक्ति के लिए नहीं होंगे पात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो