
Roza Iftar
जयपुर.संसार चंद्र रोड (Sansar Chandra Road) स्थित मीर कुर्बान अली दरगाह (Mir Qurban Ali Dargah) में शनिवार को नमाज अदायगी के बाद रोजा इफ्तार (Roza Iftar) कार्यक्रम हुआ। सज्जादानशीन डॉ. सैयद हबीबुर्रहमान नियाजी ने कहा कि हर वर्ग को अपने धर्म को मानने की आजादी है। यही भारत की खूबसूरती है। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी (MLA Amin Kagji), राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान (MLA Rafique Khan), समाजसेवी सगीर अहमद व पप्पू कुरैशी सहित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिंदू भाई भी शामिल हुए।
इबादत का सौ गुना फल
नियाजी ने तकरीर में कहा कि रमजान की दो इबादतें सबसे ज्यादा अहम होती हैं। पहली शब-ए-कद्र रात है इसमें रातभर इबादत का सौ गुना फल मिलता है और दूसरा ऐतेकाफ में मस्जिद में सब चीजों से मुक्त कर इबादत में मशगूल रहें। इसका विशेष फल है। अंत में जकात के मसले पर रोशनी डालने के साथ ही उन्होंने असहाय तबके की ज्यादा से ज्यादा मदद की अपील की।
Published on:
08 Apr 2023 10:05 pm
