29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चॉकलेट गोलगप्पे, आइसक्रीम सैंडविच जैसे एक्सपेरिमेंटल फूड बन रहे यंगस्टर्स की पसंद

शहर में अब यंगस्टर्स का रुझान एक्सपेरिमेंटल फूड की ओर बढ़ रहा है। जयपुर में सबसे ज्यादा फूड जॉइंट्स वैशाली नगर, राजापार्क, मालवीय नगर और परकोटे में हैं, वीकेंड पर बढ़ रही बिक्री।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Riya Kalra

May 04, 2023

चॉकलेट गोलगप्पे, आइसक्रीम सैंडविच जैसे एक्सपेरिमेंटल फूड बन रहे यंगस्टर्स की पसंद

चॉकलेट गोलगप्पे, आइसक्रीम सैंडविच जैसे एक्सपेरिमेंटल फूड बन रहे यंगस्टर्स की पसंद

जयपुर. शहर में अब यंगस्टर्स का रुझान एक्सपेरिमेंटल फूड की ओर बढ़ रहा है। जयपुर में सबसे ज्यादा फूड जॉइंट्स वैशाली नगर, राजापार्क, मालवीय नगर और परकोटे में हैं, जहां वीकेंड पर यंगस्टर्स फ्रेंड्स व फैमली के साथ नजर आ रहे हैं। अब इंडियन फूड के साथ इटालियन, चाइनीज, साउथ इंडियन, बर्मीज व कोरियन फूड भी लोगों की पसंद बन रहा है। साथ ही जयपुराइट्स कुल्लड़ पिज्जा, हरी मिर्च के लेवर से बनी चाय, आइसक्रीम सैंडविच, मिरिंडा गोलगप्पे सहित कई तरह के एक्सपेरिमेंटल फूड का आनंद ले रहे हैं।

रेस्त्रां और कैफे कर रहे शामिल

फूड ब्लॉगर हिमानी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों ने घरों में एक्सपेरिमेंटल फूड बनाए और अलग-अलग क्विजीन भी ट्रॉई किए। अब बाजार में आइस गोलगप्पे, आइसक्रीम व फ्रूट से बने सैंडविच, चॉकलेट सहित कई तरह के एक्सपेरिमेंटल फूड मिल रहे हैं, जो जयपुराइट्स की पंसद बनते जा रहे हैं। अब रेस्त्रां और कैफे में स्ट्रीट फूड के साथ एक्सपेरिमेंटल फूड को शामिल कर रहे हैं।

शहर के फेमस चॉकलेट गोलगप्पे , 20 मिनट पहले से लिए जाते हैं ऑर्डर

चॉकलेट गोलगप्पे बना रहे दीपक ने बताया कि इनको बनाने के लिए 20 मिनट पहले ही ऑर्डर लिया जाता है, जिससे यह अच्छे से फ्रीज हो सकें। ये गोलगप्पे ठंडे ही सर्वे होते हैं और इनकी बिक्री वीकेंड पर बढ़ जाती है। इनकी कीमत प्रति प्लेट 60 रुपए है।

फूड का इनोवेटिव तरीका

शेफाली अरोड़ा ने बताया एक्सपेरिमेंटल फूड, इंडियन फूड को दिखाने का बहुत ही इनोवेटिव तरीका है। साथ ही यह खाने को आकर्षक बनाता है। उन्होंने कहा कि मुझे एक्सपेरिमेंटल डिशेस बनाना और खाना बहुत पसंद है।

जसनूर सिंह ने बताया कि मुझे खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है। अलग-अलग स्ट्रीट फूड जैसे चॉकलेट पान, चॉकलेट सैंडविच आदि का सप्ताह में एक से दो बार ट्राई करता हूं।