30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसोई गैस सिलेंडर बदलते समय धमाका, आग के गोले से झुलसे 15 लोग, नौ जयपुर रेफर

पड़ोसी से लाए थे सिलेंडर, खराब वॉशर से गैस रिसाव ने पकड़ी आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj prasad sharma

•

Updated: 14 Feb 2020, 1:16 AM IST

रसोई गैस सिलेंडर बदलते समय धमाका आग के गोले से झुलसे 15, नौ जयपुर रेफर

रसोई गैस सिलेंडर बदलते समय धमाका आग के गोले से झुलसे 15, नौ जयपुर रेफर

सीकर. गैस सिलेंडर में लीकेज के बाद धमाके साथ उठी लपटों में 15 लोग झुलस गए। घायलों में से नौ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। छह घायलों को यहां कल्याण अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे शेखपुरा मोहल्ला स्थित कुरेशी क्वार्टर में हुआ।
हादसे के बाद दहशत और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में घायलों को ऑटो व निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया। दिन भर वहां लोगों की भीड़ रही। हादसे के आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए हादसे वाले स्थान को सील कर दिया है। कुरेशियान क्वार्टर में नंदलाल सिंधी का परिवार किराए पर रहता है। सिलेंडर खत्म होने पर उन्होंने पड़ोसियों के यहां से भरा हुआ सिलेंडर लाकर लगाने का प्रयास किया, लेकिन वाशर ठीक नहीं होने के कारण सिलेंडर से गैस निकलने लगी। गैस का रिसाव होने पर आसपास के लोग और पड़ोसी भी वहां आ गए। सिलेंडर से निकल रही गैस बंद मकान से बाहर नहीं निकल पाई। सिलेंडर को ठीक करने के प्रयास के दौरान ही तेज धमाके के साथ आग की लपटें बाहर तक आ गई। इससे घर के अंदर और बाहर खड़े लोग आग की चपेट में आ गए। उधर से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक भी आग की चपेट में आने से गंभीर झुलस गया।

सीसीटीवी में कैद घटना

घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है किस तरह गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। तेज धमाके के साथ ही आग के गुबार ने मकान के बाहर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ब्लास्ट वाले परिवार के तीन तथा उन्हीं के अन्य रिश्तेदार व पड़ोसी झुलस गए। सिलेंडर फटने से आसपास के दर्जनों मकानों में दरारें आ गई। तेज धमाका सुनकर लोग दहशत में आ गए।

हादसा दुर्भाग्यपूर्ण - राज्यपाल

जयपुर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीकर शहर के शेखपुरा मोहल्ले में स्थित कुरैशियान क्वार्टर में हुए गैस सिलेण्डर हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्यपाल ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
की है।

चूरू: यहां भी धमाके के साथ लगी आग

चूरू. वार्ड 55 स्थित सोती भवन के पास गुरुवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से ब्लॉस्ट के बाद आग लग गई। धमाके की गूंज से मकान की दीवारों पर बड़ी दरारें आ गई थीं। गैस रिसाव के चलते लगी आग के बाद कमरे में लगे खिड़की, दरवाजे करीब 60 फीट दूर जा गिरे। लोग हिम्मत कर अन्दर घुसे आग की लपटों में घिरे दम्पत्ती को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि सिलेंडर तक आग नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले के लोग झुलसे दम्पत्ती को इलाज के लिए राजकीय डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे।

इधर, गैस टैंकर में रिसाव से हाइवे जाम
रायपुर मारवाड़. ब्यावर-पिंड़वाड़ा फोरलेन पर रायपुर लूनी नदी पुल के पास घरेलू गैस से भरा टैंकर ट्रक से टकरा गया। इससे टैंकर में भरी गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया। करीब साढ़े 3 घंटे तक राजमार्ग पर यातायात ठप रहा। अजमेर से पहुंची टीम ने रिसाव बंद किया, तब जाकर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस क अनुसार उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद राजपुर निवासी रामप्रताप घरेलू गैंस से भरा टैंकर गुजरात से लेकर जयपुर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।