11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heat Wave In Rajasthan : भीषण लू का अलर्ट, 3 दिन गर्मी का कहर, इन दो जिलों में तापमान पहुंच सकता है 48 डिग्री

Hot Weather Rajasthan: 48 डिग्री की तपिश से झुलसेगा राजस्थान, मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 10, 2025

राजस्थान इन दिनों गर्मी चरम पर है। प्रदेश के प्रत्येक जिले तप रहे हैं। जयपुर में गर्मी से बचाव करते पर्यटक्। फोटो-पत्रिका।

राजस्थान इन दिनों गर्मी चरम पर है। प्रदेश के प्रत्येक जिले तप रहे हैं। जयपुर में गर्मी से बचाव करते पर्यटक्। फोटो-पत्रिका।

Rajasthan Heatwave: जयपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राजस्थान में गर्मी का प्रकोप आने वाले दिनों में और भी विकराल रूप ले सकता है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है। इन जिलों में तीव्र लू (हीटवेव) की स्थिति बनी रहेगी, जिससे आमजन को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि पिछले दो दिन से गंगानगर का तापमान 47.4 डिग्री चल रहा है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार होने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा और हीटवेव के साथ तीव्र गर्म हवाएं चलती रहेंगी। गंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी अपने चरम पर है, और लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: राजस्थान में पहले तापमान 47 से 48 डिग्री तक जाएगा, 15-16 जून को होगी इन जिलों में बारिश

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इस भीषण गर्मी के चलते लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसे मामलों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही पानी का अधिक सेवन करने, सिर को ढककर निकलने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की चेतावनी दी गई है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्म हवाओं और ऊष्णरात्री का दौर बना रहेगा, हालांकि कोटा और भरतपुर संभाग में 15-16 जून से हल्की बारिश की संभावना से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Extreme Temperature: राजस्थान में 9 जून को 13 शहरों में 44 डिग्री से अधिक तापमान, जानिए कौनसा शहर रहा सबसे गर्म ?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग