11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सक्रीय नकली नोट गैंग, बाज़ार में खपा दिए कई नोट! जानें कैसे पहचानें 500-2000 के असली-नकली नोट

Fake Currency in Rajasthan: राजस्थान में नकली नोट गैंग सक्रीय हो गया है। ताज़ा मामला फिर से सामने आया है।

2 min read
Google source verification
nakli

जयपुर।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एसओजी ने 1.90 लाख के नकली नोट पकड़े हैं। पकड़े गए 95 नोट दो-दो हजार के हैं। ये नकली नोट पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी राजिव शेख जयपुर लाया था, जिसे एसओजी ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि राजस्थान में नकली नोटों को खपाने के लिए गैंग सक्रीय है।


सामने आया है कि शेख नोटों को शादी के सीजन में खपाने के लिए जयपुर लाया था। टीम उससे नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी करण शर्मा ने बताया कि आरोपित रेलवे स्टेशन पर रात करीब 8.30 बजे ट्रेन से उतरकर हसनपुरा पुलिया की तरफ जा रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। उससे देर रात तक पूछताछ जारी थी।


नोटबंदी के बाद ये कोई पहला मामला नहीं है जब राजस्थान में नए नोटों के नकली नोट चलाने की साजिश सामने आई हो। कुछ दिनों पहले ही जलदाय विभाग में पेयजल कनेक्शन, बिल भुगतान के लिए जमा होने वाली राशि को बैंक में जमा करवाया गया तो बैंककर्मियों ने नकली नोट पकड़ लिए। इससे जलदाय विभाग के कैशियरों की सांस फूल गई। कारण, उन्हें नकली नोट के बदले दूसरे नोट अपनी जेब से जमा कराने की नौबत आ गई।

READ: अलवर के बाजार में 2 हजार के नकली नोट चलाते दो गिरफ्तार


इस मामले में कई उपखण्ड के कैशियर ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और नकली नोट पहचान वाली मशीन उपलब्ध कराने की जरूरत जताई। कर्मचारियों को 3 से 4 दिन में 50 हजार से एक लाख रुपए बैंक में जमा कराना पड़ता है।


दो जगह से मिली थी शिकायत
कुछ दिनों पहले प्रताप नगर उपखण्ड में राशि जमा हुई। कैशियर देवेन्द्र सिंह राशि बैंक लेकर पहुंचे तो इसमें 500 रुपए का एक नोट नकली निकला। बैंककर्मियों ने यह नोट वापिस दे दिया और बदले में दूसरा नोट मांगा। कैशियर ने खुद की जेब से रुपए मिलाकर भुगतान जमा कराया। इसकी लिखित जानकारी उपखण्ड में सहायक अभियंता को दी गई लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।


वहीं दूसरा मामला गांधी नगर उपखण्ड में सामने आया। यहां कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र खण्डेलवाल ने भी सहायक अभियंता को लिखित में जानकारी दी। साथ ही जल्द से जल्द नोट जांच मशीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

READ: नए नोटों को रखिए संभालकर, जरा सी चूक कर देगी आपके नोट को बेकार

ऐसे पहचाने 2,000 के नोट को:

- 2000 के नोट का आकार 66 मिमी * 166 मिमी का है।
- एक सबसे सही तरीका यह है कि जब आप इस नोट को प्रकाश के सामने रखेंगे तो इस नोट में बायीं ओर नीचे की तरफ लम्बाई में 2,000 लिखा होगा वहीं बायीं और नोट को 45 डिग्री के कोण पर देखने पर क्षितिज के समानान्तर अंको में 2,000 लिखा नज़र आएगा।
- अगर कोई दृष्टि बाधित व्यक्ति इस नए नोट को पहचानना चाहें तो वे इस पर अपनी उंगलियों पर इसके संकेत महसूस कर सकते है, गांधी जी व अशोक स्तंभ की छपाई नोट पर उभरी हुयी महसूस होती है। नोट के दोनों कोनो पर 7 ब्लीड लाइन है जो उभरी हुयी है।
- पुराने नोटो की तरह ही इसमें भी सिक्योरिटी थ्रेड का इस्तेमाल किया गया है जिस पर भारत, आरबीआई व अंको में 2,000 लिखा है जो कोण बदलकर देखने पर रंग बदलता है।

ऐसे करे 500 के नोट की पहचान:
- 500, के नोट का आकार 63 मिमी * 150 मिमी रखा गया है।
- दृष्टि बाधित व्यक्तियों के लिए नोट के दायें तरफ एक गोले में 500 लिखा हुआ है जो उभरा हुआ है।
- इस नोट में 5 उभरी लकीरे हैं जिनका उभार महसूस किया जा सकता है।