
अनाज, इलाज का लालच में लगाया अंगूठा, बन गए साइबर ठग
जयपुर
बस्सी पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर फर्जी इन्कम टैक्स अफसर के खिलाफ लाखों रुपयों की ठगी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बस्सी निवासी विनोद कुमार मीणा ने अपने दूर के रिश्तेदार विश्राम मीणा पर केस दर्ज कराया है। विनोद ने पुलिस को बताया कि विश्राम उनका दूर का रिश्तेदार है।
उसने कुछ समय पहले विनोद से मुलाकात की और बताया कि उसे डिपार्टमेंट में कार लगानी है और वह बैंक से खुद की आईडी से लोन नहीं ले सकता। उसने खुद को इन्कम टैक्स में अफसर बताया और अपनी आईडी भी दिखाईं। विश्राम मीणा ने विनोद से सौ रुपए के स्टांप पर साइन कर पौने सात लाख रुपए ले लिए। इनको ब्याज समेत लौटाने की कहकर तय तारीख का चैक भी दे दिया।
लेकिन तारीख गुजरने के बाद भी न तो पैसा ही मिला और न ही विश्राम ने फोन उठाया। आखिर विनोद पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज कराया। एक बार तो पुलिस भी फर्जी इनकम टैक्स अफसर के नाम से दंग रह गई। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीडित ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि उसका दूर का रिश्तेदार फर्जी है। वह इनकम टैक्स अफसर नहीं है। वह इनकम टैक्स अफसर नहीं है।
फर्जी होने के बाद भी उसका इतना रौब था कि हर कोई उसे अफसर ही समझता था। उसके पास जो कार्ड मिला उसे सब असली ही मानते थे।
Published on:
24 Feb 2022 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
