
फैशन में हिट बॉटनिकल प्रिंट का जयपुराइट्स में क्रेज
जयपुर. गुजरे जमाने का स्टाइल अब नए अंदाज में लोगों की बीच आने लगा है और फिर से रेट्रो स्टाइल पहनकर जयपुराइट्स इस फैशन को अपने वार्डरॉब का भी हिस्सा बना रहे हैं। इस समय फ्लोरल प्रिंट में बोल्ड और सॉफेस्टिकेटेड तरह के लुक को कैरी किया जा सकता है। इस सीजन में फ्लोरल प्रिंट से सजा मलमल, कॉटन, लिनेन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फ्लोरल प्रिंट में इन दिनों बॉटनिकल लुक के सबसे ज्यादा चर्चे है। एक्सपर्ट की मानें तो फ्लोरल में थ्रीडी डाइमेंशनल प्रिंट के साथ भी प्रजेंट किया जा रहा है, जो 70 के दशक में चलने वाले ट्रेंड से खास मैच करता है। वैसे फ्लोरल प्रिंट व्हाइट बेस पर होने के कारण समर्स के लिए बेहतर माना जाता है। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी, इवनिंग गाउन, सलवार-कमीज और शॉर्ट कुर्ती या स्कर्ट को प्लेन मटेरियल के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पहना जा सकता है।
बेलबॉटम पेंट है इन
डिजाइनर अली खान ने बताया कि 70-80 के दशक की बेल बॉटम पेंट अब फिर से ट्रेंड में छाई हुई हैं, वहीं कुछ साल पहले यह पेंट्स बिलकुल आऊट ऑफ फैशन हो चुकीं थी। उसी तरह ट्रैक पेंट्स ने भी फैशन में जोरदार वापसी की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना हो या दीपिका इन दिनों एयरपोर्ट में ट्रैक पेंट पहने कई बार नजर आ चुकी है। इसे बलेजर, बॉम्बर जैकेट, डेनिम, स्वैट शर्ट, हुड, शट्र्स व कलरफु ल स्पोट्र्स शूज और हील्स के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
अंगरखा कुर्ते की बढ़ी डिमांड
डिजाइनर विभा परवानी ने बताया कि समर्स में अंगरखा कुर्ते भी इन दिनों फैशन में है, इसकी सबसे बड़ी खासियत गले की डिजाइन है। वी-नेक गला इसमें सबसे कॉमन है, कुछ नेक डिजाइन्स में डोरियों का भी यूज किया जाता है। गले पर आमतौर पर चौड़ी बॉर्डर लाइन लगाई जाती है और इसे कलर कॉम्बिनेशन, एम्ब्रॉयडरी, बॉर्डर और बटंस से खास बनाया जाता है। इनमें दबका और पैच वर्क भी खूब देखने को मिल रहा है।
फ्रंट टाई-अप
यह देखा जाता है कि आउट ऑफ फैशन हो चुका स्टाइल कुछ साल बाद फिर से ट्रेंड में बन जाता है। इन दिनों फिर से 70 के दश्क का फैशन फ्रं ट टाई-अप टॉप्स ट्रेंड बन चुका है। इस टॉप में डिजाइनर्स ने अलग-अलग अंदाज में डिजाइन किया और यंगस्टर्स इसे पसंद भी कर रहे है। टॉप को स्कर्ट, जींस, ट्राउजर्स, बॉटम्स के साथ ट्राई किया जा सकता है। डिजाइनर नेहा शेखावत ने बताया कि हालही एक फैशन शो के लिए 60 के बाद के फैशन स्टाइल पर आधारित कलेक्शन तैयार किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उस समय कलर्स और लाइन के थू्र सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट होता था। एेसा नहीं है कि पुरानी डिजाइन वैसे के वैसे ही यूज हो रही है, पुराने एेरा के स्टाइल को मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है।
Published on:
20 Jun 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
