6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने-चांदी के तारों से कपड़े पर बुनी ‘विरासत’ पहन रैंप पर उतरीं ‘दुल्हन’, देखें तस्वीरें

राजसी परिधानों में बेटी को विदा करने का ख्वाब लिए हर पिता बेटी को दुल्हन नहीं, राजकुमारी की तरह देखना चाहता है। कभी शादी के जोड़े में सोने और चांदी के तारों से परिधान तैयार किए जाते थे।

3 min read
Google source verification
1_4.jpg

राजपूती पोषक, साड़ियां, लहंगों में दुल्हन सी सजी मॉडल्स ने रैंप पर राजस्थानी कला और संस्कृति का खूबसूरत प्रदर्शन किया। कुछ ऐसा ही नजारा था राजस्थान टूरिज्म, आर्ट लिटरेचर कल्चर डिपार्टमेंट, जयपुर स्मार्ट सिटी, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, जल जीवन मिशन, पीएचईडी, जयपुर नगर निगम हेरिटेज और स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से आयोजित हुए ब्राइडल और ज्वेलरी शो 'शादियां' का।

2_5.jpg

शो में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पीएचडी मंत्री महेश जोशी और शादियां से संचित माथुर ने शो का उद्घाटन किया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में कार्यक्रम में अजमेर से विधायक अनीता भदेल, आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत, संचिता बिश्नोई, जेजीईपीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव जैन, पीएचईडी से एसीई सतीश जैन भी उपस्थित रहे।

3_2.jpg

राजस्थानी कल्चर, फैशन और धरोहर को प्रमोट करने के उदेश्य से आयोजित हुए इस शो के दौरान पांच फैशन राउंड्स में ज्वेलरी और फैशन डिज़ाइनर्स ने अपने कलेक्शन को शोकेस किया।

4_1.jpg

जिसमें शो की ग्रैंड ओपनिंग हर्षिका राणावत और अनुराधा राठौड़ के डिज़ाइनर परिधान रहें। जिसमें वे प्राचीन वस्त्रों पर सजी कारीगिरी को नए ट्विस्ट के साथ शोकेस करती दिखी।

5_2.jpg

इसमें वह चांदी और सोने के 120 साल पहले बने वस्त्रों के डिजाइन को शोकेस किया। 47 मीटर का प्योर चांदी के काम का लहंगा, प्योर चांदी के लफ़्ज़े की पोशाक के अलावा चांदी एवं 24 कैरट सोने का पानी चढ़ी राजपूती पोशाकें और शिफॉन की साड़ियों के कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित किया।

6_2.jpg

वहीं मॉडल्स ने ओपन पोल्की, डायमंड और ट्रेडिशनल जड़ाउ के हैवी गहनों को पहन पोशाक की शान बधाई।

7_3.jpg

दिल्ली से आए डिज़ाइनर शाहिद अफरीदी ने प्री वेडिंग गाउन्स और पार्टी वियर डिज़ाइन्स डिस्प्ले की। शो के तीसरे सीक्वेंस में डिज़ाइनर सत्यम की साड़ियां में नए और यंग ब्राइड्स के लिए हैवी साड़ियों का कलेक्शन शोकेस किया।

8_2.jpg

इसी के साथ सोने और मीना के ब्राइडल ज्वेलरी को हाउस ऑफ़ राजपुताना से कुलभूषण सहतानी ने शोकेस किया।

9_2.jpg

शो का मुख्य आकर्षण ग्रैंड क्लोजिंग रही जिसमें नारायण और विपुल अग्रवाल ने अपनी ज्वेलरी शॉकेस की। एक्ट्रेस और सुपरमॉडल दीप्ति गुजराल कुंदन, मीना और जड़ाऊ के हैवी ब्राइडल ज्वेलरी में सजी दिखी।

10_1.jpg

इस दौरान लुक्स ने मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ नई ब्राइड्स के लिए 2023-24 के नए मेकअप और हेयर ट्रेंड्स भी प्रस्तुत किए। शो का डायरेक्शन कपिल गौहरी द्वारा किया गया।