
murder
पांच साल की बेटी चीखती रही, लेकिन उसके सामने ही पिता दस महीने के बेटे के साथ कर डाली हदें पार
जयपुर
पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का खामियाजा दस महीने के उनके बच्चे को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। पुलिस ने पिता को पकड़ लिया और उसे हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। उधर इस मामूली झगड़े से परिवार पूर तरह से बर्बाद हो चुका है। हत्या और गिरफ्तारी की यह घटना धौलपुर में हुई है। हत्या की इस वारदात के छह दिन के बाद आखिर पुलिस ने हत्यारे पिता को भी अरेस्ट कर लिया है। इस दौरान पांच साल की बेटी अपने भाई को बचाने के लिए प्रयास भी करती रही लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा और उसने मासूम की गला दबाकर निर्मम हत्या कर डाली।
भरतपुर में ससुराल में रह रहा था अनिल
धौलपुर की कौलारी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अनिल अपनी पत्नी जूली, पांच साल की बेटी सोनम और दस महीने के बेटे रिषी के साथ भरतपुर अपने ससुराल में रह रहा था। चौदह अगस्त को किसी बात को लेकन अनिल और जूली में विवाद हो गया। विवाद के बाद अनिल अपने दोनो बच्चों को लेकर कौलारी थाना इलाके में स्थित अपने घर पर आ गया। इस बीच जूली ने बच्चों को लेने की कोशिश की लेकिन अनिल के सामने उसकी एक नहीं चली।
मां के दूध के लिए रोने लगा बेटा तो पिता ने कर डाली हत्या
रात को जब दस महीने का रिषी दूध के लिए रोने लगा तो अनिल गुस्से में आ गया और उसने बेटे का गला दबा दिया। रिषी की मौत हो गई तो अनिल वहां से दोनो बच्चों को छोड़कर वहां से रातों रात ही फरार हो गया सेवेर जब मामला खुला तो सोनम ने किसी तरह से अपनी मां जूली को इसकी जानकारी दी। बाद में जूली ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अनिल की गिरफ्तारी में जुट गई और रविवार शाम उसे धौलपुर से दबोच ही लिया।
Published on:
20 Aug 2018 11:44 am
