
महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह पहुंची हाथोज धाम, कही यह बात..
जयपुर। राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह शनिवार को कालवाड़ रोड़ स्थित हाथोज धाम पहुंची। जहां श्री दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर में गुरु स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। महाराज ने कहा कि प्रिया सिंह ने अपने परिवार अपने राज्य एवं अपने देश का गोल्ड मेडल जीतकर मान बढ़ाया है। ईश्वर प्रिया सिंह को ऐसे ही प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहें और प्रिया सिंह देश का नाम रोशन करें। महाराज ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यह बात प्रिया सिंह को देखने से पता चलती है। इस अवसर पर प्रिया सिंह ने कहा कि जुलाई में ही मैंने स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज हाथोज धाम को अपना गुरु बनाया था। उसके बाद से मेरे जीवन में बालाजी महाराज की कृपा से सब अच्छा ही अच्छा हो रहा है। यह गोल्ड मेडल इनके आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है।
Published on:
31 Dec 2022 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
