22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की रहने वाली महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने जयपुर में खाया जहर..

राजधानी जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेेज की एक महिला रेजीडेंट के आत्महत्या के प्रयास करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने खाया जहर..

जयपुर में महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने खाया जहर..

जयपुर। राजधानी जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेेज की एक महिला रेजीडेंट के आत्महत्या के प्रयास करने का मामला सामने आया है। एसएमएस थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने बताया कि महिला रेजीडेंट जेके लोन अस्पताल में कार्यरत है। जो आदर्श नगर इलाके में पीजी में रहती है।

यह भी पढ़ें : BF.7 की आहट, लेकिन— राजस्थान में 49 लाख लोगों को अब तक नहीं लगी वैक्सिन की सैकंड डोज

गुरुवार सुबह महिला रेजीडेंट नितिका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद रेजीडेंट को एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। रेजीडेंट महिला दिल्ली की रहने वाली है। आदर्श नगर पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से महिला रेजीडेंट तनाव में चल रही थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या करना चाहा। इसके अलावा और क्या कारण है, पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रेप के आरोपी की मेडिकल जांच हुई तो निकली महिला, पुलिस भी चौंकी

बहरहाल, महिला का आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं सामने रहा है कि रेजीडेंट महिला बुधवार को जेके लोन अस्पताल में ड्यूटी पर आई थी। उसके बाद गुरुवार सुबह आठ बजे यह घटना सामने आई।