
. योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो फ्यादेमंद है ही साथ ही आज कल योग से महिलाएं चेहरे को सुंदर बनाने के साथ झुर्रियों और चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी से भी निजात पा रही है। जयपुर में फेस योग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जवाहर सर्किल ,सी -स्किम ,जेलेन मार्ग ,निर्माण नगर में योग सेंटर्स पर फेस योग सिखाया जा रहा है। महिलाओं का कहना फेस योग से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है ,जिस से प्राकृतिक रूप से चेहरे में चमक आती है ,साथ ही जिनके चेहरे पर अत्यधिक फेस फैट होता है ,नियमित रूप से फेस योग करने से उस से भी निजात पाया जा सकता है। महिलाएं अपनी सहूलियत के अनुसार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फेस योग के सेशन ले रही है। राजधानी के 10 से 15 सेंटर्स पर फेस योग की क्लासेज चल रही है। फेस योग में कई प्रकार की चेहरे की एक्सरसाइज करवाई जाती है जिस से मांसपेशियां बेहतर होती है।
यह है फेस योग
बढ़ती उम्र में एजिंग को कम करने में फेस योग काफी मददगार साबित होता है। इस से कई त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे झाइयां ,आंखों के नीचे घेरे ,त्वचा का सूखापन ,एक्स्ट्रा चर्बी ,डबल चिन से निजात पाया जा सकता है। लेकिन उसके लिए नियमित तौर पर चेहरे की एक्सरसाइज करना जरुरी है। फेस योग में कई अलग -अलग प्रकार की चेहरे से संबंधी एक्सरसाइज होती है जिस में फेस की मांसपेशियों का अच्छे से मूमेंट होता है। इन एक्सरसाइज से चेहरे पर चमक आने लगती है ,फाइन लाइन -झुर्रियां कम हो जाती है। मांसपेशियां टोन और मजबूत होती है। साथ ही जब चेहरे का एक्स्ट्रा फैट हटता है तो जॉ-लाइन भी दिखाई देने लगती है ,जिसे खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। फेस योग के ट्रेंड में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। चेहरे की मसल्स बहुत नाजुक होती है , कई बार बिना एक्सपर्ट के बिना ट्रेनर के घर बैठे वीडियो देख कर महिलाएं फेस योग करती है ,बहुत बार वे गलत तरीके से एक्सरसाइज करती है , जिस कारण चेहरे को नुक्सान पहुंच सकता है। चेहरे की चमक चली जाती है ,त्वचा बेजान हो जाती है। फेस योग हमेशा एक्सपर्ट के निरक्षण में और अपनी फेस टाइप के अनुसार करनी चाहिए।
डॉ आन्या बोड़ा (फेस योग एवं योग एक्सपर्ट )
रिंकल्स हुए कम ,चेहरे में आई रौनक
फेस योग ले रही ममता श्रीमाली ने बताया कि योग से चेहरे की मसल्स बेहतर हुई है। रिंकल्स की समस्या खत्म हो गयी। चेहरे पर पहले से ज्यादा चमक और ताजगी दिखाई देती है।
फेस फैट हुआ कम
निर्मला यादव ने बताया कि वे फिटनेस के लिए योगा एवं फेस योग दोनों करती है। फेस योग से उन्हें चेहरे में काफी अंतर महसूस होता है ,त्वचा ज्यादा स्वस्थ हो गई है। फेस फैट भी कम हुआ है।
यह भी है फ्यादे
योग ट्रेनर्स का यह भी कहना है कि बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि फेस योग से तनाव ,स्ट्रेस दर कम होता है। फेस योग में मस्तक के मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती जिस से दिमाग शांत होता है। व्यक्ति रिलैक्स महसूस करता है।
Published on:
11 Aug 2023 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
