
जयपुर। पेपर लीक मामले को लेकर 24 जनवरी से आगरा रोड स्थित टनल के पास धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी मीणा के धरने का आज पांचवा दिन है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक और बेरोजगार युवा भी उनके साथ कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे हैं। किरोड़ी मीणा का दावा है कि जब तक पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग मंजूर नहीं होती तब तक वह धरने पर से नहीं उठेंगे। वही दूसरी ओर सांसद किरोड़ी लाल मीणा से बातचीत और सुलह के रास्ते भी अब सरकार ने बंद कर दिए हैं। सूत्रों की माने तो सरकार की ओर से भी संकेत दिए गए हैं कि वो अब इस मामले में बातचीत नहीं करेंगे।
बुधवार को गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव पहुंचे थे बातचीत को
इससे पहले बुधवार को गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव सरकार की ओर से बातचीत के लिए सांसद किरोड़ी लाल मीणा के धरने पर पहुंचे थे जहां पर उनके साथ में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव भी मौजूद थे तो वहीं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद थे लेकिन सुलह के प्रयास करने के बावजूद बात नहीं बन पाई।
सांसद लाल मीणा है कि जब तक बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक सच सामने नहीं आएगा इसलिए सरकार को इस मामले को सीबीआई को सौंपनी चाहिए। हालांकि सरकार इस मामले को सीबीआई को सौंपना नहीं चाहती हैं। सरकारी की ओर से साफ कर दिया गया है कि राजस्थान की एजेंसियां जांच करने में सक्षम हैं, पहले भी कई बड़े मामलों का खुलासा राजस्थान पुलिस और जांच एजेंसियों ने किए हैं।
किरोड़ी ने ट्वीट करके साथ गहलोत पर निशाना
सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद लाल मीणा ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। सांसद किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुले मंच पर अफसरों और नेताओं को क्लीन चिट देकर जांच एजेंसियों को दबाव में लाने का काम कर रहे हैं, क्या इसी वजह से पेपर से एक भी मामले में राजस्थान पुलिस तह तक नहीं पहुंची है।
यदि बड़े मगरमच्छों को पकड़ने की मंशा है तो सीबीआई से जांच करवाई जाए, सरकार को बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के युवा शक्ति की आवाज को सुनना चाहिए और उनके जायज मांगों का ईमानदारी से समय बाद समाधान करना चाहिए। पेपर लीक कर बेरोजगारों के सपनों को चकनाचूर करने वाले नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों ना हो।
किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यदि सरकार में हठधर्मिता नहीं छोड़ी और बेरोजगारों के साथ न्याय नहीं किया तो युवा शक्ति आगामी चुनावों में ऐसा सबक सिखाएगी कि प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासी नफा-नुकसान का गणित समझते हैं या नहीं जो हठधर्मिता अपनाए हुए हैं।
वीडियो देखेंः- किरोड़ी का फिर जयपुर कूच | Kirodi Lal Meena | Jaipur
Published on:
28 Jan 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
