15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa में खूनी खेल, आधी रात में घर में घुसे…. जो भी दिखा सरियों से पीटते चलते गए, एक महिला की मौत, चार भर्ती

Rajasthan News: पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
dausa_murder_newsphoto_2023-12-29_12-39-17.jpg

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया महिलाओं ने

Rajasthan News: राजस्थान में जमीन के झगड़े ने फिर से जान ले ली। खूब खून बहा और उसके बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दौसा जिले के लालसोट रोड पर यह पूरा घटनाग्रम हुआ है। लालसोट रोड पर रहने वाले नरेश मेहरा ने इस मामले में रिपोर्ट दी है। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया है और आरोपियों को अरेस्ट नहीं किए जाने शव का अंतिम संस्कार नहीं करने के लिए कहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामले की जांच कर रही कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नरेश ने आरोप लगाया है कि हिमांशु नाम के एक व्यक्ति के साथ विवाद था। देर रात वह करीब सवा बजे घर आया। उसके साथ करीब बीस से पच्चीस लोग और थे। उन्होनें आते ही मारपीट शुरू कर दी। मां लाड़ा देवी ने विरोध किया तो उनको भी सरियों से पीटा। चाचा और परिवार के अन्य लोगों को भी बुरी तरह से मारा। घर में तोड़फोड़ कर दी। पथराव किया, कारों के शीशे तोड़ ड़ाले।

देर रात ही इस घटना के बारे में सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तब आरोपी फरार हुए। आज सवेरे परिजन और समाज के लोगों ने लालसोट में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया है। लाड़ा देवी के शव को रखकर ये प्रदर्शन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक परिवार प्रदर्शन करने की धमकी दे रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में पूरे शहर मंें छापेमारी कर रही है। इस मामले में चार अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।