
जयपुर
राजधानी जयपुर के खातीपुरा रोड पर देर रात एक एटीएम के बाहर लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण करते हुए एटीएम के ऊपर बनी कपड़े की दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग को देखकर वहां पर मौजूद लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे। फिर सूचना पर मौके पर पहुंच कर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने चार दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने चार दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
READ: बड़ी खबर: राजस्थान के हज़ारों बेरोज़गारों को झटका, नहीं जारी होंगें इस भर्ती के परिणाम
आग से दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जल कर राख हो गए। पुलिस के अनुसार रात करीब दस बजे खातीपुरा रोड पर एक एटीएम के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी के बाद आग लग गई। इससे पहले की दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एटीएम के ऊपर बनी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया।
घटना के समय दुकान में कुछ कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। सभी ने दुकान से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग से लपटे करीब आधा किलोमीटर दूर से ही नजर आ रही थी। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वरना आग पास में बनी दुकानों को भी चपेट में ले लेती । आग से दुकान की दीवारों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान में करीब दस से बारह लाख रुपए का सामान रखा था।
Published on:
27 Jun 2018 09:32 am
