10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में तेज धमाकों के साथ केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 दर्जन से ज्यादा दमकल पहुंची आग बुझाने

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 01, 2018

FIRE

FIRE

जयपुर।

राजधानी के विश्वकर्मा इलाके के रोड नंबर 9 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तो वही आसमान में धूल के गुब्बार उठने लगे।

तेज धमाकों के साथ लगी भीषण आग में एक व्यक्ति के झुलसने की भी खबर मिल रही है। वहीं आग लगने की सूचना पर जयपुर शहर की 3 दर्जन से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंची है। जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

वही जयपुर पश्चिम के एडिशनल एसपी रतन सिंह,एसीपी महावीर प्रसाद शर्मा सहित कई थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है। तकरीबन 1 घंटे से भीषण आग लगी हुई है। धमाकों के साथ आग की लपटें बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं आसपास में कई फैक्ट्रियां होने के कारण से बड़ा हादसा होने का भी अंदेशा है।

बता दें कि फैक्ट्री के आसपास से हाईटेंशन लाइन में भी निकल रही हैं। हालांकि विद्युत सप्लाई फिलहाल बंद करवा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस जाब्ता भी लगाया गया है एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ,एसीपी महावीर शर्मा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग