5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के दो जिलों में भीषण आगजनी, चूरू में लकड़ी का कारखाना धधका, टोंक में आईसक्रीम फैक्ट्री हुई खाक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Oct 10, 2018

जयपुर।

प्रदेश में देर रात दो जिलों में आग ने तांडव मचाया। आग से नष्ट होने से जैसे—तैसे जो सामान बचाया जा सका वह पानी की तेज बौछारों से बर्बाद हो गया। दोनो ही जिलों में लाखों रुपयों का नुकसान सामने आया है। आग लगने के मामले चूरू और टोंक जिले से सामने आए हैं।

चूरू में लकड़ी का कारखाना धधका चूरू के सादुलपुर इलाके में स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार देर रात आग लगने से हडकंप मच गया। लकड़ी के कारखाने से उठती चिंगारियों को देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।

मौके पर आधा घंटे में ही चूरू, रतनगढ, सरदारशहर समेत आसपास के इलाके से करीब दस दमकलें मौके पर पहुंची। तड़के दो और दमकलों को मौके पर बुलाया गया। आग को पूरी तरह से शांत करने में दमकलों को चार घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जो लकड़ी आग से बच गई वह पानी से नष्ट हो गई।


आईसक्रीम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री खाक

उधर टोंक जिले में भी आग लगने से एक फैक्ट्री नष्ट हो गई। टोंक के निवाई इलाके में चंवरिया माला इलाके में स्थित आईसक्रीम की छोटी फैक्ट्री में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया। आग लगने से पूरी फैक्ट्री नष्ट हो गई।