1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राजस्थान में इन शिक्षकों को 13 साल बाद मिली बड़ी राहत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Oct 09, 2018

sc

sc

जयपुर।

राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को 13 साल बाद बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को चुनाव लड़ने के मामले में बड़ी राहत मिली है। राजस्थान विश्वविद्यालय में 13 साल के बाद शिक्षक संघ के चुनाव हो सकेंगे। छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह समिति के उल्लंघन को देखते हुए 2005 में हाईकोर्ट की ओर से चुनावों पर रोक लगा दी गई थी।

बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय के कर्मचारी और शिक्षक संघ के चुनावों पर भी रोक लगा दी थी। इसके बाद शिक्षक और कर्मचारी संघ न्यायालय की शरण में गए थे। दो साल पहले न्यायालय ने कर्मचारियों के चुनाव पर लगी रोक हटा दी थी। अब यूनिवर्सिटी के शिक्षक संघ रूटा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिल गई है। रूटा ने कोर्ट से यूनियन पक्ष में फैसला आने की पुष्टि कर दी है। शिक्षकों के चुनाव पर रोक हटा दिए जाने की जानकारी राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयंत सिंह ने दी है।

रूटा अध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया कि शिक्षक चुनाव पर लगी रोक हटाने के लिए न्यायालय की शरण में गए थे और आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक हटा दी है। इससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जयंत सिंह ने बताया कि गुरूवार को रूटा कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर चुनाव प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग