1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर बड़ी खबर, LPG उपभोक्ता जरूर पढ़ें ये खबर

गैस कनेक्शन की KYC की समय सीमा खत्म हो गई है। KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की जगह व्यावसायिक सिलेंडर लेना होगा। जानिए KYC, सिलेंडर बुकिंग और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
LPG gas connection KYC

File Photo

जयपुर। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने की तय मियाद 30 सितंबर को खत्म हो गई है। उपभोक्ताओं के लिए अब केवाईसी कराने की समय सीमा आगे बढ़ाने से मंत्रालय ने इनकार कर दिया है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें अब घरेलू सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिस दिन उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी पूरी कराएगा, उसी दिन से वह सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर बुक करा सकेगा। यानी केवाईसी पूरी होने के बाद ही उपभोक्ता को घरेलू सिलेंडर की सुविधा मिल पाएगी।

वहीं, केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को 14 किलो का घरेलू सिलेंडर 945 रुपए में नहीं मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को 10 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर लेना होगा, जिसकी कीमत 1650 रुपए है। यानी घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में बड़ा अंतर है।

राजस्थान में अभी भी तीनों प्रमुख गैस कंपनियों के 29 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं हो सकी है। ऐसे में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है। गुरुवार, 1 अक्टूबर से इन उपभोक्ताओं को घरेलू दर के बजाय व्यावसायिक दर पर ही सिलेंडर लेना होगा। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यही है कि केवाईसी कराने के बाद वे फिर से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। यानी जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी अभी बाकी है, उनके लिए अब केवाईसी पूरी कराना जरूरी हो गया है।

कंपनीगैस कनेक्शन पेंडेंसी
इंडियन ऑयल12,17,083
भारत पेट्रोलियम7,71,540
हिंदुस्तान पेट्रोलियम9,34,405
कुल29,23,028

व्यावसायिक सिलेंडर बुकिंग के लिए नंबर जारी

केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए कंपनीवार नए नंबर मैसेज किए गए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता 1650 रुपए वाला व्यावसायिक सिलेंडर बुक करा सकते हैं। जयपुर जिले की बात करें तो तीनों कंपनियों के ढाई लाख गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं हो सकी है। ऐसे में ये उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर बुक नहीं करा सकेंगे।

व्यावसायिक सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा : गैस कंपनियों ने 1 अक्टूबर से दाम बढ़ा दिए हैं। जयपुर में अब 2837.50 रुपए में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर।

घरेलू की जगह व्यावसायिक सिलेंडर

जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई हैं, उन्हें आज से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। हालांकि, उपभोक्ता जिस दिन गैस कनेक्शन की केवाईसी करा लेगा, उसी दिन से सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर ले सकता है। तब तक घरेलू की जगह व्यावसायिक सिलेंडर ही मिलेगा। मनोज गुप्ता, समन्वयक व कार्यकारी निदेशक, गैस कंपनियां, राजस्थान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग