
fire
जयपुर।
प्रदेश के कालाडेरा रीको औद्योगिक क्षेत्र भीषण आग लगने से क्षेत्र में तबाही का मंजर बना हुआ है। कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाईवुड में आग लगी है, जहां आधा दर्जन से अधिक दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। आग बुझाने के लिए चौमू और जयपुर से दमकलें पहुंची हैं। साथ ही आग बुझाने के प्रयास जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कालाडेरा रीको में प्लाईवुड फैक्ट्री में आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। आग लगने से फैक्ट्री आग का गोला बन गई है। दमकलकर्मी पिछले 5 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया का सका है। बता दें कि आधा दर्जन से अधिक दमकल आग बुझाने में जुटी हैं।
मानसरोवर में बंद दुकान में लगी आग, मोटर साइकिल हुई ख़ाक
वहीं राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में भी आगजनी की घटना हुई। मानसरोवर के रजत पथ एरिया में सेक्टर 47 की घटना, गोदाम में आग लगने की सूचना पर मानसरोवर दमकल केंद्र से दो छोटी गाडियां पहुंची। बिना सुरक्षा साधनों के पहुंची टीम को काफी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दुकान का शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया। वहीं दुकान में रखी मोटर साइकिल आग लगने से राख हो गई। आग लगने के कारण स्पार्किंग बताया जा रहा है। साथ ही बाइक के टायरों के जलने से आग ज़्यादा बढ़ना भी कारण बताया जा रहा है।
Updated on:
11 Nov 2018 11:15 am
Published on:
11 Nov 2018 11:15 am
