10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान : DCP ट्रैफिक राहुल प्रकाश पर सरेआम फायरिंग कर भागे बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

राजधानी जयपुर में डीसीपी के ऊपर ही कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर भाग गए। राजधानी के वैशाली नगर क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में डीसीपी ट्रैफिक राहुल प्रकाश के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान हुई वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 04, 2019

DCP

राजस्थान : ट्रैफिक DCP राहुल प्रकाश पर सरेआम फायरिंग कर भागे बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जयपुर।

राजस्थान में लगातार अपराध को लेकर बड़ी खबर है। बदमाशों में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है सोमवार को एक वारदात से इसका उदाहरण देखने को मिला। राजधानी जयपुर में डीसीपी ट्रैफिक के ऊपर ही कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर भाग गए।

यहां पढ़ें पूरा मामला..

राजधानी के वैशाली नगर क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में डीसीपी ट्रैफिक राहुल प्रकाश ( firing on DCP Traffic Rahul Prakash ) के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान हुई वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं, फायरिंग के बाद डीसीपी ने तुरंत बदमाशों पर जबावी कार्रवाई में अपनी पिस्टल से फायरिंग की। इतने में ही बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक डीसीपी बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरिके की क्षति की खबर नहीं है।

READ : सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान चली Porn Movie, महिला अधिकारी भी थी मौजूद, मची खलबली

शहर में पुलिस अधिकारी पर सरेआम हुई फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर में ब्लैक स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। डीसीपी पर फायरिंग के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलाहल आरोपियों की तलाश में पुलिस महकमा जुट गया है। शहर के अधिकतर इलाकों में नाकाबंदी भी कर दी गई है।

READ : कलक्ट्रेट और कोर्ट परिसर के पार्को को करो हरा भरा नहीं तो रोजाना पांच-पांच सौ रुपए का भरो जुर्माना

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग