6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में बही चप्पल पकड़ने के लिए दौड़ा 7 साल का बच्चा, पानी में बहते जिगर के टुकड़े को नहीं बचा सका पिता

सावन के पहले सोमवार को आज जयपुर को बारिश ने तर कर दिया। पूरे शहर में लगातार दो से तीन घंटे तक बारिश का दौर चला। आधे से ज्यादा शहर में पानी भर गया और पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी सीकर रोड पर रही।

2 min read
Google source verification
monsoon_2023.jpg

सावन के पहले सोमवार को आज जयपुर को बारिश ने तर कर दिया। पूरे शहर में लगातार दो से तीन घंटे तक बारिश का दौर चला। आधे से ज्यादा शहर में पानी भर गया और पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी सीकर रोड पर रही। सरकारें बदल गई लेकिन किसी भी नेता ने सीकर रोड के बेहाल हो चुके हाल को सही करने का प्रयास नहीं किया। नतीजा ये रहा कि बारिश के चले पानी भरने की समस्या आम हो चली है। इसी पानी में आज सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वह पानी में तैर रही अपनी चप्पल का पीछा कर रहा था। मुरलीपुरा इलाके में रोड नम्बर 6 के पास लोगों को सड़क पर बहता हुआ बच्चा दिखा, लोग उसे पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन निजी अस्पताल ने बच्चे को लेने से मना कर दिया। जिस पर बच्चे को सीकेएस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों की जांच के बाद बच्चे के मृत घोषित कर दिया।

मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान 6 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई हैं। बच्चा अपने माता - पिता के साथ शेखावटी नगर सब्जी मंडी के पास रहता था। आज सुबह भारी बारिश के दौरान नाले उफान पर थे इसी दौरान बच्चा नाले में बह गया। परिवारजनों ने बताया कि बच्चा अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसकी चप्पल बह गई और उसे पकड़ने के चलते बच्चा नाले में बह गया।
यह भी पढ़ें : Mandi News: कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में यहां चोरी हो गए टमाटर


परिवार के लोगों ने बच्चे को निकालने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक बच्चा पानी के बहाव से आगे निकल गया था। पानी में बहता हुआ बच्चा रोड नम्बर 6 तक पहुंचा तो यहां नाले से निकल कर वह सड़क पर चल रहे पानी में बहने लगा। स्थानीय लोगों ने बच्चे को सड़क पर बहते हुए देखा तो उसे उठा कर निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे लेने से मना कर दिया।

जिसके बाद लोग बच्चे को लेकर सीकेएस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुरलीपुरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब तक बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : Monsoon Forecast : इन जिलों में 72 घंटे सक्रिय रहेगा मानसून, 12 जुलाई से बदलेगा मौसम

पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के लिए शव कांवटिया अस्पताल में रखवा दिया हैं। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम शुरू हो गया हैं। मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चे को बचा नहीं सके। बच्चा गलती से नाले में गिर गया था। मुरलीपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैंं ।