8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पहले रेप किया फिर बनाया बंधक
Play video

पहले रेप किया फिर बनाया बंधक

मासूम को चाहिए न्याय
Google source verification

चाइल्ड लाइन ने पुलिस को लिखी चिट्ठी

जयपुर
टीना बैरागी शर्मा

मेरे साथ धोखा हुआ है..और अब वो मुझे जान से मार देने की धमकी दे रहा है। बहुत मुश्किल से उसके चंगुल से बची हूं मैं…। ये कहना है उस मासूम बच्ची का जो फिलहाल चाइल्ड हेल्प लाइन की देखरेख में है। सोलह साल की ये मासूम अपनी आपबीती बताते हुए सहम गई। इसने बताया कि तीन माह पहले उसके गांव में एक युवक ने धोखे से उसके साथ रेप किया था। बाद में उससे शादी का बोलकर उसे चाकसू ले आया। यहां पर उसे देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाया गया। जब उसने इसके लिए मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार युवक ने उसे मानसिक व शारीरिक पीड़ा दी। एक दिन मौका पाकर वह भाग निकली और गांव वालों को पूरी कहानी बयां की। गांव वालों की मदद से ही उसे पुलिस थाना पहुंचाया गया। यहां से उसे चाइल्ड हेल्पलाइन छोड़ा गया। फिलहाल बालिका चाइल्ड लाइन की देखरेख में है। और जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती और बालिका के परिजन नहीं आ जाते तब तक ये बालिका यहां सुरक्षित रहेंगी।