5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, चेहरे पर चोट के निशान, 56 साल का शख्स गिरफ्तार

Minor Girl: बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है। उसके शरीर पर घाव हैं। मामले की जांच आरपीएस अधिकारी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
child girl molested

Jaipur News: जोधपुर के बाद अब जयपुर में पांच साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। माता - पिता का जानकार शख्स ही उसे अपने साथ टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और अपने कमरे पर ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। उसके बाद बच्ची को वहीं नजदीक ही छोड़कर फरार हो गया। शहर से भागने की फिराक में पुलिस ने उसे समय रहते धर लिया। मामला मालपुरा गेट थाना इलाके का है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है। उसके शरीर पर घाव हैं। मामले की जांच आरपीएस अधिकारी कर रहे हैं।

दर्ज केस के आधार पर जानकारी मिली कि बच्ची के माता और पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में किराये से रहते हैं। यहीं पर एक छपाई फैक्ट्री में दोनो काम करते हैं। आरोपी जिसका नाम शंभू बताया जा रहा है वह भी छपाई फैक्ट्री के नजदीक ही रहता है और बच्ची के माता-पिता का जानकार है। बच्ची घर में अकेली ना रहे इस कारण माता-पिता उसे अपने साथ ही फैक्ट्री ले आते थे। कल भी ऐसा ही हुआ था।

कल दोपहर में शंभू वहां आया और बच्ची को अपने पास बुलाकर उसके साथ खेलने लगा। बच्ची के परिजनों ने भी एतराज नहीं किया। उसके बाद वह उसे अपने साथ बाहर ले आया और टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ साईकिल पर बिठाकर ले गया। फिर अपने कमरे पर ले जाकर बच्ची के साथ हैवानितय की। उसके चेहरे पर काटा और उसक होंठ पर भी काट खाया। बच्ची के होंठ पर जख्म हो गया। काफी देर तक जब बच्ची नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसे तलाशा। वह नजदीक ही रोते हुई मिली। परिवार ने तुरंत अपने साथियों को इसकी जानकारी दी और बाद में तुरंत पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और शहर से फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी को देर शाम धर लिया। उसकी उम्र करीब 56 साल है।