
rain
Flood situation: यमुना जी का गुस्सा उफान पर है। खतरे के निशान से उपर बह रही युमना जी का पानी हरियाणा होते हुए राजस्थान में एंट्री कर रहा है और राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ के हालात हो रहे हैं। प्रशासन ने 23 गांव रातों रात खाली करा दिए हैं और गांव खाली कराने से पहले गावों में मुनादी कराई है ताकि गांव वाले तैयार रहें। 23 गांव खाली कराने के बाद अब और गांव खाली कराने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल हनुमानगढ़ प्रशासन ने कमरानी, फतेहपुर, अमरपुरा, भद्रकाली, ढालिया, बुड़सिंहवाला, गाहडू, ज्वालासिंह, सतीपुरा, हनुमानगढ़ जं. एवं टाउन, श्रीनगर, खुंजा, गंगागढ़, पुरूषोत्तमवाला बास, करनीसर, सहलीपुरा, बहलोल नगर, मसरूवाला, चक 23 एसटीजी, चक 25,26 एसटीजी, चक 29 एसटीजी समेत आसपास के गांव खाली कराने के आदेश जारी कर दिए हैं और इनमें मुनादी करा दी है। अफसरों की चेतावनी है कि बाढ का पानी कभी भी गांव में घुस सकता है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा बनाए गए राहत कैंप और अन्य सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, नहीं तो परेशानी उठानी पड सकती है।
दरअसल हरियाणा में यमुना जी का पानी बढ़ रहा है और हरियाणा से यह पानी घग्गर नदी में होकर राजस्थान तक आ रहा है। राजस्थान के हनुमानगढ जिले में नदी गुजरती है तो वहां परेशानी बढ़ रही है। इसलिए प्रशास ने बाढ़ राहत जैसी तैयारी कर ली है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत आर्मी तक को तैयार कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार को ही शैक्षिणिक संस्थान आगामी आदेशों तक बंद कर दिए हैं। लोगों से घरों मंे रहने की अपील की जा रही है।
Published on:
15 Jul 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
