8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हापावास चौराहे पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, मच्छरों का प्रकोप

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

पापड़दा. हापावास चौराहे पर बारिश के बाद जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी की निकासी नहीं होने से लंबे समय तक सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
मुकेश, रमेश, रामकल्याण सहित अन्य लोगों का कहना है कि जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई, जल निकासी और मच्छररोधी दवा के छिड़काव की मांग की है। मीठालाल डीलर और छगनलाल डोब्ल्या ने प्रशासन से चौराहे का मौका निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।