15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थानियों के लिए फक्र का दिन, अंबानी परिवार की शादी में आया राजस्थान के ग्रामीण इलाके में रहने वाले इस शख्स को न्यौता, प्लेन से पहुंचे सपनों के शहर

Anant Radhika Wedding: लेकिन इन सबके बीच राजस्थान के इस शख्स की चर्चा, जिन्हें अंबानी परिवार की इस शादी में शामिल होने का न्यौता मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

Anant Radhika Wedding: आज अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आयोजन सपनों के शहर मुंबई में होने जा रहा है। इस शादी में देश ही नहीं दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। फिल्मी सितारों, राजनेताओं और कई खबरपति कारोबारियों का जमघट लगा हुआ है। सौ से ज्यादा विमान तो मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। हजारों की संख्या में गाड़ियां और अन्य वाहन मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए लगे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच राजस्थान के इस शख्स की चर्चा, जिन्हें अंबानी परिवार की इस शादी में शामिल होने का न्यौता मिला है।

वे सपनों के शहर में उड़ान भरकर पहुंच भी गए हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के छोटे से शहर जैसलमेर के एक गांव में रहने वाले लोक गायक मामे खान की। मामे खान को इस शादी में शामिल होने का न्यौता मिला है। दरअसल मामे खान लोक गायक हैं और राजस्थान की संस्कृति और भाषा को विदेशों तक चमका चुके हैं।

पिछले दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में भी वे शामिल हुए थे। कई बॉलीवुड फिल्मों मेंं अपनी कला का जलवा बिखेर चुके हैं। मामे खान को राजस्थान सरकार भी पुरुस्कृत कर चुकी है। मुंबई पहुंच चुके मामे खान आज अपनी कला का जलवा बिखरने वाले हैं। मामे खान और उनकी टीम कई टैलेंट हंट शो में पार्ट ले चुकी है। खान जब मुंबई जा रहे थे तो इससे पहले उन्होनें सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और अंबानी परिवार के प्रति कृतज्ञ्ता जाहिर की थी और आभार जताया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग