13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food Safety: खाद्य सुरक्षा का बड़ा एक्शन, राजस्थान में मिली 71,000 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री, मचा हड़कंप

Food Quality Control: 46 हजार किलो सामग्री नष्ट, 25 हजार जब्त – मिलावटखोरों की शामत आई, खाद्य सुरक्षा टीम का ताबड़तोड़ छापा – हर जिले में मिला ज़हर!

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 03, 2025

Food Safety

Fine photo

Health Alert: जयपुर। निरामय राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है। ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान में लक्ष्य से अधिक प्रगति मिली है। 5 मई तक 6 हजार नमूने लेने थे। वहीं एक मई तक लिए 6280 नमूने लिए जा चुके हैं।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे ने बताया कि निरीक्षणों के दौरान मिलावट पाए जाने पर 1 मई तक करीब 46 हजार किलो खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया है और 25 हजार किलो से अधिक खाद्य सामग्री को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 मई को चूरू जिले में 30 किलो मिठाई व स्नेक्स, झालावाड़ में 10 किलो फल व सब्जियां, जोधपुर में 11 किलो डेयरी उत्पाद व 28 किलो सब्जियां, करौली में 18 किलो मिठाइयां व स्नेक्स, सवाई माधोपुर में 6 किलो मिठाई व स्नेक्स तथा श्रीगंगानगर में 35 लीटर पेय पदार्थ नष्ट किए गए।

लक्ष्य से अ​धिक लिए नमूने

19 अप्रेल, 2025 से 5 मई, 2025 तक चलाए जा रहे इस अभियान के प्रथम चरण में 6 हजार नमूने लिए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरूद्ध 1 मई तक 6280 नमूने लिए जा चुके हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि गर्मी के मौसम में मिलावट एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रभावित होने के मामले अधिक सामने आते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने मिलावट विरोधी विशेष अभियान संचालित किया है। अभियान के तहत 1 मई तक 2575 निरीक्षण कर 6280 नमूने लिए गए हैं। इनमें 2545 एन्फोर्समेंट एवं 3735 सर्विलेंस सैम्पल शामिल हैं। ये नमूने प्रमुखत: डेयरी उत्पाद, बर्फ, पेय पदार्थ, मिठाइयों, फल व सब्जियों के हैं।


यह भी पढ़ें: Isarda Dam: लो आ गई खुशखबरी, ईसरदा बांध का 90% कार्य पूर्ण, इस मानसून से 1,256 गांवों को मिलेगा पेयजल

निर्माण इकाइयों पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की निर्माण इकाइयों पर विशेष फोकस किया गया है। एक मई तक 1140 निर्माण इकाइयों पर निरीक्षण किया गया है। अनियमितता पाई जाने पर करीब 42 निर्माताओं के यहां जब्ती एवं 64 निर्माताओं के यहां नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। इसी ्रप्रकार 374 खुदरा विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया है।

बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, हाईवे पर निरीक्षण अधिक

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि निरीक्षण की कार्यवाही सर्वाधिक मिलावट वाले संभावित स्थानों पर केंद्रित रही है। इसके तहत 1 मई तक बस स्टैण्ड पर 333, रेलवे स्टेशन पर 185, हाईवे फूड प्वाइंटस पर 441 एवं मॉल स्थित फूड प्लाजा आदि पर 103 नमूने लिए गए हैं। अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई की नियमित रूप से राज्य स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: राजस्थान को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना