12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मानव अंग खरीदने बेचने के मामले में पहली बार दो डॉक्टर गिरफ्तार, अब कई डॉक्टर्स रडार पर

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर संदीप गुप्ता और जितेन्द्र गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों डॉक्टर किराए के मकानों में मरीज देखने जाते थे।

रिश्वत लेकर ऑर्गन ट्रांसप्लांट की फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में पुलिस ने फोर्टिस हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज तीन अस्पतालों के डॉक्टरों से 6 घंटे अलग-अलग पूछताछ की थी। पुलिस डॉक्टर्स से पूछताछ कर रही है। ऐसे में इन लोगों से कई अन्य डॉक्टर्स के नाम भी सामने आ सकते है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी भानू ने पुलिस को बताया है कि कौन-कौन डॉक्टर इस पूरे खेल में लगे हुए हैं। जिस पर पुलिस टीम ने दो डॉक्टरों को शनिवार सुबह एसीपी गांधी नगर के कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। इस पर दोनों डॉक्टरों ने पुलिस के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि एसीबी ने एसएमएस हॉस्पिटल में 31 मार्च सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को लेनदेन करते रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने गुरूग्राम में गिरोह को पकड़ा। उसके बाद जयपुर पुलिस इस केस में लगी।