डोनाल्ड ट्रंप ने जब से अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला है, तब से ताबड़तोड़ निर्णय ले रहे है। इस कड़ी में अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने के फैसले की जबरदस्त चर्चा हो रही है। भारत में इस मुद्दे की शुरुआत 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों की अमेरिकी सैन्य विमान में बैठाकर उन्हें बेड़ियों से बांधकर भारत वापस भेजने से हुई। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।