नॉन इंटरलॉकिंग और घने कोहरे के कारण रद्द हुई चार ट्रेन
जयपुरPublished: Dec 25, 2022 04:05:47 pm
देश के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ रहा है। इसके साथ ही जगह—जगह पर इंटरलॉकिंग का भी काम हो रहा है। ऐसे में लगातार गाड़ियां रद्द हो रही हैं।


नॉन इंटरलॉकिंग और घने कोहरे के कारण रद्द हुई चार ट्रेन
जयपुर। देश के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ रहा है। इसके साथ ही जगह—जगह पर इंटरलॉकिंग का भी काम हो रहा है। ऐसे में लगातार गाड़ियां रद्द हो रही हैं। इसी कड़ी में भिवानी सिटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य एवं कोहरे के कारण रोहतक–भिवानी–रोहतक रेल सेवाओं को रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।