29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uker 2026 Art Exhibition: ‘उकेर’ में रंगों की खुशबू… लाइव स्केचिंग कर बनाए आर्ट वर्क प्रदर्शित

JKK Art Exhibition: मिक्सड मीडिया, पेंसिल, ऑयल पेस्टल, बॉटर कलर और ऑयल कलर से बने आर्ट वर्क की खुशबू इन दिनों जयपुरइट्स को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन आर्ट वर्क में न केवल नेचर का खूबसूरत व्यू नजर आ रहा है, बल्कि हवामहल, जंतर-मंतर, राजस्थान विधानसभा, पेड़-पौधे, विंटेज कार, सेंट्रल पार्क के चित्र भी कहानी कहते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
पत्रिका ग्रुप की निदेशक दीप्ति कोठारी ने प्रदर्शनी का उद्‌घाटन किया, पत्रिका फोटो

जवाहर कला केन्द्र की सुकृति आर्ट गैलरी में शनिवार को शुरू हुई मेगा स्केच प्रदर्शनी 'उकेर 2026' में आर्ट वर्क लोगों को अट्रैक्ट कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी सोशल संपर्क और अर्बन स्केचर्स जयपुर की ओर से आयोजित की जा रही है।

शहर की सांस्कृतिक धारा को जीवित रखना उद्देश्य

मुख्य अतिथि पत्रिका ग्रुप की निदेशक दीप्ति कोठारी ने प्रदर्शनी का उद्‌घाटन किया। कोठारी ने कलाकारों से कहा कि आप जैसे लोग ही इस शहर की संस्कृति, कला, शिल्प, पेंटिंग आदि को जीवित रखते है। प्रदर्शनी में कलाकारों का आर्ट वर्क देखकर बहुत अच्छा लगा। हमारा उद्देश्य इस समुदाय में जो ऊर्जा, रचनात्मकता और भागीदारी हैं, उसे आगे भी बनाए रखना और इस शहर की सांस्कृतिक धारा को जीवित रखना है।

अध्यक्षता आइआइसीडी की निदेशक प्रोफेसर तुलिका गुप्ता और सीनियर आर्टिस्ट हेमेंद्र सिंह ने की। प्रदर्शनी में 70 कलाकारों के 200 से अधिक आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए हैं। ये सभी आर्ट वर्क विभिन्न स्थानों पर लाइव स्केचिंग कर बनाए गए हैं। कलाकारों ने इनमें हेरिटेज, पुरानी इमारतों समेत अन्य विषयों को जीवंत किया है।

स्केचिंग आर्ट को प्रमोट करना उद्देश्य

तूलिका गुप्ता ने कहा कि हर कोई अपने शहर से प्यार करता है, लेकिन गुलाबी नगर की बात कुछ अलग है। यह बहुत खूबसूरत शहर है। जो भी यहां आता है वह इस शहर की संस्कृति और हैरिटेज की खूबसूरती देख उसमें खो जाता है।

सोशल संपर्क की अंजली कोठारी ने बताया कि परिजात 2 गैलरी में स्कैचिंग वर्कशॉप हुई। साथ ही स्केच टॉकः एक्सपीरिएसिंग हैरिटेज यू स्कैचेज विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। हमारा उद्देश्य स्केचिंग आर्ट को प्रमोट करना है।

केसरगढ़ की खूबसूरती

अमृता, सुहानी जोशी, देवयानी, पूजा राय समेत कई कलाकारों ने अपने आर्ट वर्क में केसरगढ़ की खूबसूरती दिखाई, जो एग्जीबिशन में आकर्षण का केन्द्र रही। एग्जीबिशन का समापन 29 मार्च को होगा।