उल्लेखनीय है कि मनरेगा में गड़बड़ी को लेकर 15 अप्रेल 2025 को राजस्थान पत्रिका के अंक में पुरुष को पहनाई साड़ी, बच्चे को बनाया श्रमिक और भेज दी फोटो शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रतापगढ़ के धामोतर ब्लॉक विकास अधिकारी सत्यप्रकाश विजयवर्गीय ने मौका निरीक्षण किया तो श्रमिक नहीं मिले, लेकिन एनएमएमएस के जरिए उपस्थिति दर्ज थी। इस पर मेट सूरजकुमार को ब्लैकलिस्ट कर दिया।